मार्क्सवाद क्या है : संसार का वैज्ञानिक दृष्टिकोण
October 5, 2009

मार्क्सवाद नैतिकता के किन्हीं हवाई सिद्धांतों पर आधारित होने के कारण मान्यता का दावा नहीं करता, बल्कि मान्यता का दावा वह इसलिए करता है कि वह सच्चाई पर आधारित है. और चूंकि वह सच्चाई पर आधारित है, इसलिए आज के समाज में सबको परेशान करनेवाली बुराइयों और तकलीफों से मानवता को हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने तथा समाज के एक उच्चतर रूप की स्थापना करके सभी स्त्री-पुरुषों को अपना पूर्ण विकास करने में मदद देने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है और ऐसा करना हमारा कर्तव्य है.